फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवरात्र में विंध्याचल स्टेशन पर चार अतिरिक्त ट्रेनों का होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर चार अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पहले से चल रही ट्रेनों में कोच की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि रेल प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए चैत्र नवरात्र मेले को देखते हुए नौ से 20 अप्रैल तक विंध्याचल स्टेशन पर चार ट्रेनों को दो मिनट के लिए अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (12141), गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (15646), भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (15648), भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (12335) शामिल हैं। इन ट्रेनों का विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहराव होगा।
इसके अलावा गाड़ी संख्या (04193/94) मेमू सूबेदारगंज–पं. दीनदयाल उपाध्याय को विंध्याचल में चैत्र नवरात्र मेले को देखते हुए नौ से 20 अप्रैल तक शनिवार और रविवार को चलाया जा सकता है। गाड़ी संख्या (13309/13310) चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस में मेला अवधि के दौरान दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जा सकते हैं। गाड़ी संख्या (15073/15074/15075/15076) त्रिवेणी एक्सप्रेस में मेला अवधि तक दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जा सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें