थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- फोटो : फाइल फोटो
बीते माह दो मई को जिस युवती की शादी हुई थी उसका शव मंगलवार की देर रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के खैरा गांव की है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया।
जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी शारदा प्रसाद केशरवानी पुत्र लालजी की शादी बीते दो मई को मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी गुलाब केशरवानी की पुत्री 22 वर्षीय लक्ष्मी केशरी के साथ हुई थी। वर्तमान समय में लक्ष्मी ससुराल में थी। शारदा प्रसाद की गांव में कपड़े की दुकान है।
परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात नौ बजे छत में लगे गार्डर पर साड़ी का फंदा बनाकर विवाहिता लटक गई। ससुराल वालों ने फंदे पर लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर देर रात पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक जिगना प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।