फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मायके से ससुुराल जाते समय लापता हुई थी महिला, हरई नदी के पास मिला शव

Wed, 23 Nov 2022 07:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के मगरदा गांव निवासी अमरजीत पाल क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वे एक स्कूल में गाड़ी चलाते हैं। उनसे एक पुत्री और तीन पुत्र हैं। उनकी पत्नी रुकुमलता (40) रविवार को अपने मायका चंडिका धाम गई थीं। वहां से वे सोमवार को घर जाने के लिए निकली थीं। इस बीच रास्ते में वे लापता हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले मायके से ससुुराल जाते समय लापता हुई महिला का शव मंगलवार की शाम देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर हरई नदी के पास मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के मगरदा गांव निवासी अमरजीत पाल क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वे एक स्कूल में गाड़ी चलाते हैं। उनसे एक पुत्री और तीन पुत्र हैं। उनकी पत्नी रुकुमलता (40) रविवार को अपने मायका चंडिका धाम गई थीं। वहां से वे सोमवार को घर जाने के लिए निकली थीं। इस बीच रास्ते में वे लापता हो गईं। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे कि मंगलवार की शाम उसका शव देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर स्थित हरई नदी के पास मिला।
विज्ञापन

रुकुमलता के पति अमरजीत पाल ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज चल रहा था। रविवार को वह बच्चों को बताकर अपने मायका पड़री थाना क्षेत्र के चंडिका धाम चली गईं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी हर सोमवार को चंडिका धाम जाती थीं। ससुराल में फोन किया तो बताया कि दर्शन करने गई हैं। सोमवार की शाम ससुर उनकी पत्नी को बस अड्डा पर छोड़ने गए, जहां से वह लापता हो गईं। वे बस में नहीं चढ़ सकी थीं।
उन्होने बताया कि वे पत्नी की खोजबीन कर रहे थे। मंगलवार की शाम खोजबीन करते हुए जा रहे थे, इस बीच हरई नदी के पास लोगों की भीड़ देखकर रुके तो वहां पत्नी का शव पड़ा दिखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देेहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि लापता महिला का शव मिला है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें