फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापता वृद्ध का शव जंगल में मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। पांच दिन से लापता वृद्ध का शव क्षेत्र के परसिया जंगल में बृहस्पतिवार की शाम को शव बरामद हुआ। शव सड़क चुका था। बाएं पैर की सिर्फ हड्डी बची थी। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगातया है। पुलिस का कहना है कि जानवर शव को खा गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसिया गांव निवासी मकुटधारी (78) 21 अक्तूबर की दोपहर बाद जंगल में मवेशी चराने के लिए गए थे। घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। 25 अक्तूबर को परिजनों ने थाने में लापता होने की तहरीर दी। खोजबीन के दौरान बृहस्पतिवार की शाम को परसिया जंगल के कंपार्टमेंट नंबर छह के गड्ढे में शव मिलने की सूचना चरवाहों ने दी। परिजनों ने जंगल में जाकर शव की शिनाख्त कर पुलिस के सूचित किया।
उनकी एक पुत्र और तीन पुत्रियां है। सभी की शादी हो गई है। उनके पुत्र राजेंद्र ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कहा कि पिता मटुकधारी जंगल में घर से दो बजे मवेशियों को चराने गए थे। उनको गांव का एक व्यक्ति खोज रहा था। उसने जंगल में जाकर अन्य चरवाहों से भी पिता के बारे में पूछा। उसके पास हाथ में धारदार हथियार था। पिता ओझाई करते थेष विपक्षी ओझाई भुत-प्रेत करने का आरोप लगाकर मारने का धमकी दे रहा था। उसने ने ही पिता की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें