फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बजट में दरी और कार्पेट के लिए अलग से प्रावधान करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महंत शिवाला स्थित एक होटल में दरी एवं कार्पेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष बुधिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिए जाने के साथ ही सरकार से बजट में दरी और कार्पेट के लिए अलग से प्रावधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष बुधिया ने कहा कि विंध्याचल मंडल में दरी और कार्पेट का निर्यात इस समय मंदी की दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को दरी और कार्पेट उद्योग की तरफ भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन दरी और कालीन उद्योग को संरक्षण देने के साथ ही बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। उन्होंने बताया कि निर्यातकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में भदोही से आए आईआईसीटी के प्रवक्ता एसके पांडेय ने कार्पेट और दरी के निर्यातकों को सरकार की संचालित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। संचालन मनोज खंडेलवाल ने किया। बैठक में सीपी गुप्ता, कल्याण अग्रहरि, इब्राहिम अंसारी, कैलाश सिंह, हेमंत सिंघानिया, नरेश सिंह, चंद्र मोहन वासन, मोहन दास, अग्रवाल, अनुज जायसवाल, फिरोज खान, त्रिभुवन मौर्य, अश्वनी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें