चील्ह। पचेवरा गांव के गंगा घाट पर शनिवार को देर रात को नदी में किनारे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि शव लगभग तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। तीन दिन में शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।