फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीईओ और प्रधानाध्यापक को बीएसए ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान तहसील के प्राथमिक विद्यालय सहरसा में न तो मध्याह्न भोजन बन रहा है और न ही प्रधानाध्यापक विद्यालय में नियमित रूप से मौजूद रह रहे हैं। इसके चलते बच्चों के लिए नियमित मध्याह्न भोजन नहीं बन पा रहा है। ग्राम प्रधान सरिता देवी ने बीएसए को पत्र लिखकर जरूरी कदम उठाने की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान के आरोपों के मद्देनजर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि वे शनिवार को विद्यालय गई थीं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक मौजूद नहीं थे। विद्यालय में एमडीएम नहीं बना था। जब उन्होंने रसोइया से पूछताछ की तो पता चला कि भोजन बनाने की सामग्री उपलब्ध नहीं है। विद्यालय में मध्याह्न भोजन अक्सर नहीं बनता है। प्रधान का आरोप है कि 28 और 29 जून को विशेष भोजन बनाने का निर्देश दिया गया था। उस दौरान भी बच्चाें को कुछ नहीं दिया गया। प्रधान ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानाध्यापक कभी आते हैं और कभी नहीं आते हैं। इसलिए समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। प्रधान का आरोप है कि मध्याह्न भोजन बने अथवा नहीं बने, लेकिन मध्याह्न भोजन पंजिका पर बच्चों की संख्या रोज भरी जाती है। उन्होंने शिकायत की जांच कराने की मांग की। बीएसए अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक को इस संबंध में नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें