अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव के समीप शनिवार की शाम वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग के किनारे एक अधेड़ मजदूर की शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अदलहाट बाजार के पीछे पूरब तरफ हांसापुर गांव स्थित खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराया। शव की शिनाख्त इब्राहिमपुर गांव निवासी 43 वर्षीय रामजी गौतम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।