फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनिया दरी के पास झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा क्षेत्र के पट्टी कला स्थित घर से शुक्रवार की सुबह ब्रश करके चाय पीने निकले एक व्यक्ति का शव रविवार को सुबह लखनिया दरी जलप्रपात से पहले झाड़ियों में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पट्टीदारों पर जमीन संबंधी विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मौके पर फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वॉड भी जांच के लिए पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश सिंह अत्रि ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस तहरीर के आधार पर इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पट्टी कला निवासी मल्लू सिंह चौहान (58) पुत्र सोमारू चौहान शुक्रवार को सुबह लापता हो गए थे। परिजन थाने में लापता होने की तहरीर देकर खोजबीन कर रहे थे। इस बीच रविवार को सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। मल्लू के पुत्र बृजेश चौहान ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता घर से ब्रश करके शुक्रवार को सुबह चाय पीने के लिए निकले थे। गुमशुदगी की मुकदमा दर्ज करने के लिए मां प्रमिला देवी की तरफ से शनिवार को तहरीर दी गई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही। इस बीच रविवार को सुबह लखनिया दरी के पास उनका शव बरामद होने पर मल्लू ने तहरीर दी है। तहरीर में पट्टीदारों पर जमीन संबंधी विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में चार लोगों पर भूमि विवाद के रंजिश में हत्या का आरोप लगाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश सिंह अत्रि का कहना है कि लखनिया दरी जलप्रपात जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में रविवार को सुबह एक व्यक्ति शव बरामद किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें