फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत महोत्सव के मौके पर डंगहर स्थित कनहर आवासीय परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर झंडा का औचित्य विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। प्रतियोगिता में 11वीं के छात्र कशिश, 12वीं के गंगाधीरज राव मंगलम, नौवीं की छात्रा अंशिका सिंह, आठवीं की श्रद्धा व छठीं कक्षा की छात्रा दिव्या प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह 11वीं के छात्र कुनाल कुमार, 12वीं के सार्थक द्विवेदी व आठवीं कक्षा छात्र सम्राट सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। इनके अलावा 11वीं के छात्र अर्पित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता नलकूप अजय कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सहायक अभियंता एसएन द्विवेदी, अमित सिंह, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार व योगेश राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें