फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ओवरटेक कर रहे डंपर से टक्कर में डीसीएम चालक और खलासी घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
महुअट के पास दुर्घटना के बाद ट्रक में फंसे चालक को निकालने के लिए कटर मशीन का उपयोग करती रेस्क्
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर हाईवे स्थित महुअट गांव के पास सोमवार आधी रात के बाद ओवरटेक कर जा रहे अनियंत्रित डंपर में पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम सड़क से 200 मीटर दूर खेत में जाकर फंस गई। दुर्घटना में नंदांव, सरायमीर, आजमगढ़ निवासी डीसीएम चालक बबलू सरोज (32) व खलासी राकेश सरोज (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बरौंधा पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाकर कटर से ट्रक की बॉडी को काटने के बाद उसमें फंसे चालक को रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निनकाला। उसके बाद घायल चालक और खलासी को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष लालगंज वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि डीसीएम के चालक और खलासी कटनी मध्य प्रदेश से अरहर की दाल और चूनी लादकर आजमगढ़ जा रहे थे। उसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें