फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या की मास्टमाइंड निकली बेटी: कहीं और शादी तय होने से थी नाराज, दो दिन पहले हुआ था भारी हंगामा

Thu, 06 Oct 2022 07:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के जयपट्टी कलां गांव में मंगलवार को संतोष कुमार भारती की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने संतोष की बेटी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते मिर्जापुर एसपी संतोष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता ने पुत्री की शादी कहीं और तय कर दी तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या करवा दी। मिर्जापुर पुलिस ने यह सनसनीखेज खुलासा गुरुवार को किया।  जमालपुर थाना क्षेत्र के जयपट्टी कला गांव में मंगलवार के इस हत्याकांड में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  एसपी संतोष मिश्रा ने गुरुवार को मामले का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जयपट्टी कलां गांव के संतोष कुमार भारती मंगलवार की सुबह लापता हो गए थे। परिजनों ने गांव के रविंद्र कुमार गौड़ पर आशंका जताते हुए आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने हत्या कर शव को घर के शौचालय में छिपाए जाने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी को लेकर घर गई। वहां शौचालय से शव बरामद किया गया था।

आरोपी पर ग्रामीणों ने किया था पथराव,  पांच पुलिसकर्मी हुए थे घायल
इस बात की जानकारी मिलने पर वहां उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ बेकाबू हो गई। आरोपी पर हमले की कोशिश हुई। सफल न होने पर उसके घर पर पथराव कर दिया। इस हमले में आरोपी रविंद्र और एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।हमले में घायल आरोपी को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। 

विज्ञापन

पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन में जुटी थी। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि वह संतोष की पुत्री से फोन पर बात करता था। संतोष को इसका पता चल गया। संतोष अपनी पुत्री की शादी कहीं और करना चाहते थे। संतोष की पुत्री के उकसाने पर उसने यह हत्या की है।
विज्ञापन

शव को अपने पुत्र गौतम की मदद से शौचालय के सीवर में छिपा दिया था।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी रविंद्र प्रसाद गौड़, उसके पुत्र गौतम गौड़ और संतोष की पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपी रविंद्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में शंकर व राकेश कुमार निवासी जयपट्टी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें