पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन में जुटी थी। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि वह संतोष की पुत्री से फोन पर बात करता था। संतोष को इसका पता चल गया। संतोष अपनी पुत्री की शादी कहीं और करना चाहते थे। संतोष की पुत्री के उकसाने पर उसने यह हत्या की है।
शव को अपने पुत्र गौतम की मदद से शौचालय के सीवर में छिपा दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी रविंद्र प्रसाद गौड़, उसके पुत्र गौतम गौड़ और संतोष की पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपी रविंद्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में शंकर व राकेश कुमार निवासी जयपट्टी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।