फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सास का 50 हजार लेकर बहू फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। ईंट भट्ठा से महिला मजदूर सास के 50 हजार रुपये को लेकर मंगलवार रात फरार हो गई। सास उसे रुपये रखने को दी थी। सास ने जिगना थाने में तहरीर दी। इटावा बेलन टोला गांव की सलमा बेगम ने बताया कि वह हरगढ़ स्थित ईंट भट्ठा पर तीन वर्ष से परिवार के सात लोगों के साथ काम करती है। खरीदे गये घोड़े का पैसा देने के लिए भट्ठा मालिक से 50 हजार रुपये उधार लेकर उसने बहू को रखने को दिया था। मंगलवार रात ठंड लगने पर जब वह कंबल लेने झोपड़ी में गई तो देखा कपड़ा और सामान बिखरा था। बहू लापता थी। 50 हजार रुपये व मोबाइल भी नहीं था। उसने कहा कि वह कानपुर से घोड़ा उधार लाई है। पैसा वापस देने के लिए उसे कानपुर जाना था, लेकिन पैसा लेकर बहू लापता हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें