फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी और आंबेडकरवादी साथ आए तो कोई नहीं रोक सकता: सोनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच है कि समाजवादी और आंबेडकरवादी अगर एक साथ आ जाएं तो पूरे देश में उनका वर्चस्व होगा। दोनों साथ रहे तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता। यह कहना है समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर का। वह लोहिया ट्रस्ट में आयोजित समाजवादी आंबेडकरवाहिनी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य संविधान की रक्षा है। संविधान की रक्षा करने में अगर वह विफल रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें माफ नहीं करेंगी। यह एक सामूहिक प्रयास सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि संविधान खतरे में है। लोकतंत्र भी खतरे में है। देश में पिछड़े, दलित, शोषित के लिए आरक्षण लागू किया गया था, वो भी खतरे में है। बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के महासचिव राजेश भारती ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. बीआर आंबेडकर के नारे संगठित रहो, शिक्षित बनो और संघर्ष करो के नारे को अब संगठनात्मक स्तर पर अपनाया है। इस अवसर पर इंदू कुमारी, सियाराम जैसल, डाॅ. देवेंद्र प्रसाद, सुभाष पासी, प्रिंस और राहुल राव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें