फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी पर डीएपी नदारद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा/जिगना। मड़िहान तहसील क्षेत्र के दीपनगर इफको गोदाम व पथरौर सहकारी समिति पर खाद नदारद है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। वह प्राईवेट दुकानों से महंगे दाम पर डीएपी खरीदने को मजबूर हैं। बाजार में 1200 रुपये प्रति बोरी की खाद 1350 रुपये प्रति बोरी बेची जा रही है। रविवार को गेहूं की बुआई के लिए खाद लेने पड़रिया कला निवासी किसान राजकुमार इफको गोदाम पहुंचा तो केंद्र प्रभारी ने बताया कि खाद नही है। तीन दिन बाद मिलेगी। दीपनगर के अलावा पटेहरा, खनवर मझारी, संतनगर दुकानों 1200 रुपये प्रति बोरी डीएपी का मूल्य 1350 लिया जा रहा है। किसान ने जब विरोध किया तो दुकानदार ने खाद देने से मना कर दिया। मजबूर होकर किसान ने पटेहरा स्थित एक दुकान से 2700 रुपये में दो बोरी डीएपी खरीदी और मड़िहान उपजिलाधिकारी से फोन पर क्षेत्र में हो रही कालाबाजारी की शिकायत की। मड़िहान एसडीएम सिद्धार्थ यादव ने बताया कि किसान ने फोन कर सूचना दिया है ऐसे सभी दुकानों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिगना : विकासखंड छानबे के साधन सहकारी समिति चितौली व नौगांव को छोडकर किसी भी साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र मे गैपुरा, शिवपुर, डेरवा, बौड़ई, खैरा, गौरा, कोलेपुर, नरैना की साधन सहकारी समिति से जुडे किसान डीएपी के लिए परेशान है। वह प्रयागराज जनपद से या निजी दुकानदारो से ऊंचे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर है। एडीओ सहकारिता अवनीश कुमार यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही डीएपी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें