फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी की परीक्षा देने आए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक अशोक की फाइल फोटो - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
लालगंज। वाराणसी-मध्य प्रदेश फोरलेन सड़क मार्ग पर पंजाब एण्ड सिंध बैंक के सामने रविवार की दोपहर बोलेरो ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार टीईटी अभ्यर्थी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से पाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलिया थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी अशोक कुमार (24) टीईटी की परीक्षा देने के लिए मिर्जापुर शहर आया था। परीक्षा स्थगित होने पर वह बाइक से घर लौट रहा था। वह लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पंजाब एण्ड सिंध बैंक के पास पहुंचा था कि मिर्जापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। बोलेरो चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पा पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले कागजात और मोबाइल के जरिए उसकी शिनाख्त कर परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलख रहे परिजन कहते रहे कि काश परीक्षा पहले ही स्थगित हो गई होती तो वह घर से परीक्षा देने ही न जाता। तो शायद हादसे का शिकार न होता। होनहार की मौत से गांव में भी मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें