फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 21 करोड़ की लागत से बनेंगी नगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की ओर से शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। करीब 21 करोड़ की लागत से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की तैयारी की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक नगर की क्षतिग्रस्त सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत सीवर व जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाने के लिए नगर की अधिकांश सड़कें खोदी गई हैं। मुख्य सड़कों की खोदाई हो जाने के कारण धूल उड़ रही है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। आए दिन प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम की समस्या पैदा हो रही है। समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 21 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की है। हालांकि अभी तो नगर की अधिकांश सड़कें खोदाई के कारण क्षतिग्रस्त हैं। उसके बाद कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने जो सड़कें खोदी हैं, उसका निर्माण करेगी। जब खोदी गई सभी सड़कें बन जाएंगी तब नगर पालिका अपनी सड़कों का निर्माण कराएगी। नगर पालिका के नगर अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि अभी तो पूरी सड़कें खोदी गई हैं। इसलिए इस समय निर्माण कार्य नहीं होगा। बाद में सड़कें बनवाई जाएंगी। उधर, संबंधित विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें