मिर्जापुर। जनपद में नहरों पर स्थित जर्जर पुल और पुलियों के दिन बहुरने वाले हैं। पिछले सप्ताह कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से किए गए उद्घाटन के बाद इसे लेकर सिंचाई विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। इसमें आठ स्थानों पर नए पुल और पुलियों का सुंदरीकरण के साथ ही नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।
जिले में नहरों पर मौजूद पुल-पुलियों का सुंदरीकरण, पुर्ननिर्माण और निर्माण पर विधान सभावार गौर करें तो जिले में विधान सभा छानबे में 203 का जीर्णोद्धार और एक का नव निर्माण कराया जाएगा। मड़िहान विधान सभा क्षेत्र में कुल 40 स्थानों पर पुल और पुलियों के जीर्णोद्धार और एक स्थान पर नव निर्माण कराया जाएगा। चुनार विधान सभा क्षेत्र में एक स्थान पर नव निर्माण व 99 स्थानों पर जर्जर पुल-पुलियों का सुंदरीकरण कराए जाएंगे। नगर विधान सभा क्षेत्र में 8 स्थानों पर सुंदरीकरण और एक स्थान पर पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। इसी तरह मझवां विधान सभा में 93 जर्जर पुल और पुलियों के सुंदरीकरण व चार स्थानों पर नव निर्माण करांए जाएंगे।