फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से हुआ नुकसान

Tue, 25 Apr 2017 12:04 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
आंधी में ग‌िरा पोल
विज्ञापन

विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में रविवार की रात आई तेज आंधी के चलते भारी नुकसान हुआ है। एक ओर किसानों की खलिहान में रखी फसल उड़कर नष्ट हो गई तो दूसरी ओर आम का फसल पेड़ से टूटकर गिर पड़े। कई बिजली के पोल व तार भी टूटकर गिरने की बात बात बताई जा रही है। इस संबंध में तहसील प्रशासनों ने क्षति का जायजा लेने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि रविवार की रात लगभग 12 बजे अचानक तेज आंधी से नगर में अंधेरा छा गया। बिल गुल हो गई। हवा का दबाव बढ़ने के चलते पेड़ों की डालिया टूट गई। लोगों में अफरा तफरी मच गई। खलिहान में फसलों की  मड़ाई करते समय आई आधी के चलते किसानों की फसल उड़कर उड़कर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में कई स्थानों पर शादी के लिए लगाए गए टेंट भी उड़ गए। हल्की बारिश के होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लालगंज, हलिया, पड़री, जमालपुर, मड़िहान, राजगढ़ समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में 25 से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े। तार भी टूटकर नष्ट हो गए। पोल गिरने से ग्रामीण इलाकों में करीब दस घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। सोमवार की सुबह टूटे तारों व पोलों को लगाकर आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें