फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार कोतवाली अंतर्गत चुनार घाट-वाराणसी राज्य मार्ग 74 पर बुधवार को सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बसारतपुर गांव निवासी सुनील सिंह की इकलौती पुत्री मान्या सिंह अदलपुरा स्थित वागीशा पब्लिक स्कूल में बुधवार को साइकिल से पढ़ने जा रही थी। बसारतपुर-अदलपुरा के बीच में ओवरलोड बालू लादकर वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने मान्या सिंह को धक्का मार दिया। इस हादसे में सिर में चोट लगने से मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनारघाट - वाराणसी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना पर एसडीएम चुनार नीरज कुमार पटेल, सीओ चुनार रामानंद राय, चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता, चौकी इंचार्ज अदलपुरा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना था कि बसारतपुर से ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ओवरलोड बालू परिवहन पर रोक लगाई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने गांव के आस-पास हर जगह मार्ग पर ब्रेकर बनवाने, पटरी का निर्माण कराने तथा ट्रैक्टर चालक को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग भी की। सभी मांगों को ध्यान में रखते हुए एसडीएम चुनार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। मान्या के पिता खेती करते हैं। उनसे एक बड़ा पुत्र है। मान्या काफी होनहार थी। प्रत्येक दिन साइकिल से अदलपुरा स्थित विद्यालय में पढ़ने जाती थी। पुत्री की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें