जमालपुर। क्षेत्र के धरवाह गांव के पास रविवार को दोपहर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गई। क्षेत्र के जमालपुर निवासी राजू विश्वकर्मा (28) प्रतिदिन की तरह रामनगर से मजदूरी करके साइकिल से अपने घर आ रहे थे। वे घरवाह गांव स्थित ईंट भट्ठा के पास पहुंचे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस तहरीर मिलने पर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है।