फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: बिहार से आए दर्शनार्थी ने विंध्यवासिनी धाम में की कई राउंड हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2023 12:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

बिहार प्रांत निवासी एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला निवासी अपने साथी के साथ मां विंध्यवासिनी धाम में आया था। शनिवार की रात को  दोनों लोग दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा चौकी अंतर्गत भैरव कुंड के पास पहुंचे। वहां पर रात में शराब पीने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत भैरव कुंड के पास शनिवार की देर रात बिहार से आए श्रद्धालुओं ने अपने साथी के साथ नशे में धुत होकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। संयोग रहा कि गोली किसी को नहीं लगी।  गोली की आवाज सुनकर लोग घबरा गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Mirzapur: 31 साल पुराने केस में हुई सुनवाई, छह सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पांच साल की जेल, क्या है मामला ?

बिहार प्रांत निवासी एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला निवासी अपने साथी के साथ मां विंध्यवासिनी धाम में आया था। शनिवार की रात को  दोनों लोग दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा चौकी अंतर्गत भैरव कुंड के पास पहुंचे। वहां पर रात में शराब पीने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने लगे। संयोग रहा कि गोली किसी को नहीं लगी।  
विज्ञापन


कई राउंड फायर होने पर पहाड़ी पर हड़कंप मच गया। लोगों ने हवाई फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी है। पहाड़ी पर इससे पहले भी बिहार के बाहुबली के साथ आए एक व्यक्ति ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी इसके बाद पुलिस ने पहाड़ी पर सुरक्षा बढ़ा दी थी, पर इस घटना ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि भैरव कुंड के पास शराब के नशे में दो लोगों ने हवाई फायरिंग की। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें