फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईबर ठगों ने किसान नेता के खाते से निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह के भारतीय स्टेट बैंक नरायनपुर के बचत खाते पर साइबर ठगों ने जालसाजी कर रुपये निकाल लिए। बुधवार को किसान नेता जब बैंक में धन निकासी के लिए गए तो जालसाजी का पता चला। खाते से तीन बार में 23 हजार रुपये निकाले गए हैं। खाताधारक का आरोप है कि बिना अनुमति के खाते का केवाईसी कर खाते से पैसा निकाले जाने में बैंक की भी भूमिका संदिग्ध लगती है। इसकी जांच की जानी चाहिए। इस संबंध में किसान नेता ने थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें