फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर टीम ने एक लाख रुपये खाते में कराया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। साइबर क्राइम थाने की टीम ने बृहस्पतिवार को पीड़ित के खाते से निकाले गए एक लाख रुपये उसे वापस करा दिए।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के स्टोनो श्रवण कुमार दुबे ने परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाने में खाते से एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए जाने की तहरीर दी थी।
इसके बाद आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी संजीव कुमार यादव, उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव व आशुतोष राय छानबीन में जुट गए। छानबीन के बाद टीम ने पीड़ित के खाते में एक लाख रुपये वापस कराया। इस समय साइबर क्राइम सबसे अधिक हो रहा है। इसमें अपराधी भी जल्दी नहीं पकड़े जाते है। इसलिए मोबाइल में किसी भी प्रकार का फर्जी एप न डाउनलोड करें। न ही किसी के पूछने पर ओटीपी बताएं। फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया माध्यम पर अंजान लोगों से वीडियो कालिंग से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें