हलिया स्थानीय विकास खंड के गलरा स्थित अस्थायी पशु आश्रय स्थल का रविवार को प्रभारी सीवीओ विवेकानंद ने भ्रमण कर पशुओं के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीवीओ सबसे पहले गलरा पशु आश्रय स्थल पर पहुचे जहां 202 पशुओं के रहने तथा खाने पीने के लिए किए गए व्यवस्थाओं व साफ- सफाई आदि के बारें में जानकारी ली। आश्रय स्थल पर तीन सौ क्विंटल भूसा गोदाम में मौजूद रहा। सीवीओ ने पशु चिकित्सक कमलेश कुमार से पशुओं की प्रतिदिन देखभाल करने के निर्देश दिए। महोगढ़ी स्थित पशु आश्रय स्थल पर ग्राम प्रधान व सचिव से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान पशु चिकित्सक डा. कमलेश कुमार, उदय प्रताप, ग्राम प्रधान सुरेश केशरी, सचिव राजेंद्र बिंद मौजूद रहे।