फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्टाॅक रजिस्टर में कटिंग, ओवरराइटिंग, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उपजिलाधिकारी सदर गुलाबचंद्र ने शुक्रवार की रात आबकारी विभाग के साथ कछवां थाना क्षेत्र के महामलपुर स्थित देसी शराब व बियर की दुकान पर छापा मारा। मौके पर स्टॉक रजिस्टर व विक्रय रजिस्टर की जांच की गई। उसमें कई जगह कटिंग, ओवरराइटिंग व सफेदा लगा पाया गया। इस पर गड़बड़ी की आशंका में दुकान पर तैनात सेल्समैन के खिलाफ आबकारी निरीक्षक राजेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई। एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने बताया कि जब दुकान पर छापा मारा गया तो वहां पर स्टाॅक व विक्रय रजिस्टर को कब्जे में लेकर उसकी जांच की गई। उसमें यह गडबड़िया मिलीं। हालांकि स्टाॅक रजिस्टर व स्टाॅक का मिलान पाया गया। रजिस्टर में गड़बड़ी से अनियमितता की आशंका है। इसके लिए आबकारी निरीक्षक राजेश की तहरीर पर कछवां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें