फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवरात्र के दौरान विंध्याचल में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को दोपहर बाद विंध्य काॅरिडोर के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया।उन्होंने बताया कि सभी जिलों के साथ ही मिर्जापुर में भी चैत्र नवरात्र के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों में पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का गठन किया गया है। इसके साथ ही जिलों में एक लाख रुपये भी भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर परिषद निर्णय लेगा कि आध्यात्मिक स्थलों पर कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे। नवरात्र मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही राम नवमी के दिन 30 मार्च को रामायण का अखंड पाठ भी होगा।दर्शन-पूजन के बाद एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पर्यटन मंत्री ने बताया कि जिले के प्रमुख मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वायदा किया है, उसके अनुसार पात्र लोगों को साल में दो बार होली और दीपावली पर मुफ्त सिलिंडर मिलेंगे।
विज्ञापन

उमेश हत्याकांड से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दो अपराधी ऊपर चले गए। कुछ के मकान भी ध्वस्त कर दिए गए, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देवी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुखद अनुभूति का एहसास कराया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।
इससे पूर्व पर्यटन मंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। वे गणेश द्वार की तरफ से गर्भगृह में पहुंचे। विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन के पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के विग्रहों के समक्ष शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें