फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 07 Dec 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेेशन सेंटर का वार्षिकोत्सव रविवार को पूर्ण भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


 वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों  ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखई। जिसे देखकर मौजूद अभिभावक और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और बजाज मेले का आयोजन किया गया। बजाज मेले में अभिभावकों और दर्शकों ने जमकर खरीददारी किया। साथ ही प्रदर्शनी का लुत्फ भी उठाया।

रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने मनोहारी पोशाकों में अपने जलवे रैंप पर बिखरे। सुभाष चंद्र बोस, फौजी, परि सहित अनेंको मनोहारी पोशाकों और कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने उन किरदारों की यादों को जीवंत कर दिया। लोगों ने तालियों की गड़गडाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


 बजाज मेले में बच्चों ने कई फूड स्टाल्स लगाए थे।  जिन पर अभिभावक और आगंतुक चटपटी चाट, डोसा, इडली, काफी, छोला भटूरा, चुरमुरे, मंचुरियन, पास्ता, कोल्ड ड्रिंक आदि का लुत्फ उठाया।

चेयरमैन पारितोष बजाज ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को चार थीम में विभाजित किया गया था। जिसमें नेचर, पेट्रियाटिज्म, सांइस एंड टेक्नोलाजी और कार्टून कैरेक्टर विषय पर बच्चों मनोहारी रूप से सजे थे। 
विज्ञापन


विद्यालय में एक लघु  प्रदर्शनी भी लगाई गई।  फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अशोक शर्मा, ज्योति बजाज और शोभनाथ गुप्ता थी। प्रधानाचार्या शिवानी  कौशिक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें