फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। रामपुर गांव के हनुमान मंदिर से बुधवार की रात चोर ताला तोड़कर हनुमान जी का मुकुट निकाल ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

रामपुर गांव के हनुमान मंदिर में प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम पूजा करने के बाद पुजारी मंदिर में ताला बंद कर घर चले गए। बुधवार की रात चोर ताला तोड़कर हनुमान जी की लगभग ढाई सौ ग्राम की चांदी का मुकुट निकाल ले गए। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पीआरवी व चील्ह पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि रामपुर के ग्रामीणों ने आकर घटना की सूचना दी। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें