फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: झूलनोत्सव में तीसरे दिन द्वारकाधीश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
द्वारकाधीश मंदिर में भगवान नरसिंह की झांकी, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बुंदेलखंडी स्थित द्वारकाधीश मंदिर में चल रहे झूलनोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को भगवान कृष्ण की मनोहारी झांकियां सजाई गईं। आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर परिसर राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर को आकर्षक फूल, मालाओं और इलेक्ट्रीक साजो सामान से सजाया गया था।
विज्ञापन

सोल ट्रस्टी प्रदीप कुमार बजाज ने बताया कि झूलनोत्सव के तीसरे दिन बकासुर वध, अघासुर वध, कालिया मर्दन, नरसिंह अवतार, राम दरबार, पूतना वध और कंस वध समेत कई नयनाभिराम झांकियां सजाई गईं। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। झूलनोत्सव का आयोजन परितोष बजाज के निर्देशन में किया जा रहा है। शंभूनाथ चित्रकार, राजा बिजली मिस्त्री, दिलीप डेकोरेशन, बबलू मिस्त्री समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें