फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 2.95 करोड़ से हलिया-मतवार मार्ग के बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
हलिया मतवार मार्ग। स्रोत-  फाइल फोटो
विज्ञापन
- केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सड़क के लिए भारत सरकार को लिखा था पत्र
विज्ञापन

हलिया/मिर्जापुर। आजादी के बाद से सड़क की दुश्वारियां झेल रहे हलिया क्षेत्र के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय राज्यमंत्री और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल की पहल पर हलिया-मतवार मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 95 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। सड़क बनने से नक्सल प्रभावित और वन क्षेत्र में बसे 50 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सबसे ज्यादा राहत मरीजों, एंबुलेंस और छात्रों को मिलेगी।
30 किलोमीटर दूर बसे गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाला यही प्रमुख मार्ग है। दिघिया से हर्रा तक सात किलोमीटर सड़क वन क्षेत्र से होकर गुजरती है। लंबे समय से बदहाल सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों को हलिया स्थित पीएचसी और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सड़क निर्माण के लिए भारत सरकार को पत्र भेजा था। इसके बाद एनएच से 2.95 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। प्रस्तावित कार्य में जंगल क्षेत्र में कटिंग वाले पत्थर से सड़क का निर्माण और रपटा पर ढलाई का कार्य होगा।
विज्ञापन


इनसेट
इन गांवों के निवासियों को मिलेगा सीधा लाभ
सड़क बनने से मतवार, कुशियारा, सगरा, मटिहरा, नदना, बेलाही, मतवरिया, परसिया, हर्रा, बरुआ, औंरा और खभवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इसका लाभ मध्य प्रदेश की सीमा से सटे सिंगरौली क्षेत्र के ग्रामीणों को भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इनसेट
सड़क के लिए लंबे समय से थी मांग, कई बार प्रदर्शन भी हुए
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से बरसात में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बेलाही की प्रधान शर्मिला देवी, कमलेश कुमार, सुक्खी चंद सिंह, अजय कुमार, मनोज कुमार शर्मा और आयंत्री प्रसाद ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक सड़क निर्माण की मांग की जाती रही है। सड़क की बदहाली के लिए ग्रामीणों को प्रदर्शन तक करना पड़ा। अब सड़क बनने की स्वीकृति मिलने से गांवों की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है।

कोट
“हलिया-मतवार मार्ग निर्माण के लिए दो करोड़ 95 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।”
मृत्युन्जय यादव, एक्सईएन, एनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें