चुनार। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार की सुबह 20 किलो गांजा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के समसपुर एक अस्पताल के पास चुनार कोतवाल राजीव मिश्रा ने फोर्स के साथ घेरेबंदी की। बाइक से आ रहे दो युवकों को पकड़कर जांच की गई तो उनके पास प्लास्टिक के तीन बंडल में रखा 20 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस गांजा तस्कर राजू जायसवाल व राहुल निवासी भदौरा थाना गहमर गाजीपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। दोनों वाराणसी के ककरमत्ता में रह रहे थे। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया।