फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसो में दो बहनों की मौत

Fri, 11 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थानाक्षेत्र के बरईपुर बाजार के पास गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे जीप से कुचलकर दो बहनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग जाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी।

अदलहाट थानाध्यक्ष की जीप फूंक दी। पथराव में थानाध्यक्ष, नरायनपुर चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मी और कई ग्रामीण घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। डीएम, एसपी, एसडीएम चुनार, सीओ चुनार ने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए।

  अचीतपुर निवासी छोटेलाल कन्नौजिया की बेटियां सुमन (11) और पूनम (10) पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती थीं। गुरुवार सुबह नौ बजे दोनों विद्यालय जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े नौ बजे अदलहाट थानाक्षेत्र के बरईपुर बाजार के पास पीछे से आ रही कूजर जीप ने वाहन से पास लेने के चक्कर में दोनों को कुचल दिया। पूनम की मौके पर जबकि सुमन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

 इस पर ग्रामीणों ने जीप चालक की पिटाई कर दी और शव वहीं रखकर मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग जाम कर दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की।     शेष पेज 11 पर f
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें