फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी डीसीएम दो की मौत,दो घायल

Thu, 20 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सुंदरनगर के धनोटू में सड़क हादसे के उपरांत सड़क में पड़ा शव व स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान थाने के लूसा गांव के पास बुधवार सुबह ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर में डीसीएम के चालक व खलासी  की मौत हो गई जबकि ट्रक के चालक खलासी की हालत गंभीर है। मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवा कर सीएचसी राजगढ़ भेजवाया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
कानपुर के दौलतपुर का रहने वाला चालक सुुभाष सिंह मंगलवार की रात कानपुर से डीसीएम में सेब लोड कर छत्तीसगढ़ जा रहा था। बुधवार की सुबह वह मिर्जापुर पहुंचा तो मिर्जापुर के खुटारी का काजू  (22) उसकी गाड़ी पर सवार हो गया। सुबह करीब दस बजे डीसीएम जैसे ही मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लूसा गांव के पास पहुंची कि सोनभद्र की ओर से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
  टक्कर इतनी तेज थी डीसीएम के पचखड़े उड़ गए। दुर्घटना में डीसीएम चालक सुभाष व काजू तथा ट्रक चालक वीर सिंह (40) निवासी खड़िया शक्तिनगर सोनभद्र व खलासी शिवकुमार (35) निवासी छटकनपुर सिंगरौली, मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस डीसीएम के केबिन को गैस कटर से कटवा कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। सभी चारों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर दिया।   चिकित्सालय आने पर चिकित्सक ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया जबकि काजू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं वीर सिंह व शिवकुमार को भर्ती कर लिया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें