फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति के खातों से फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले 48 लाख

Thu, 20 Oct 2016 12:50 AM IST
दंपति के खातों से फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले 48 लाख
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
पीपी गार्डन दयाल बाग के निवासी मुकेश चौधरी और उनकी पत्नी नीतू सिंह ने फेडरल बैंक की कमलानगर शाखा के प्रबंधक नवीन कुमार, आफिसर संजय कपूर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के अलग-अलग दो केस दर्ज कराए हैं। इन पर आरोप है फर्जी हस्ताक्षर करके दोनों के खातों से 48 लाख रुपये निकालकर गबन कर लेने का। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी     है।
विज्ञापन

नीतू सिंह के 35 लाख 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को उनके पति मुकेश चौधरी ने उनके बैंक खातों का स्टेटमेंट निकलवाया तो इसे देखकर सन्न रह गए। उनके एकाउंट से नौ अक्तूबर 2015 को 25-25 हजार रुपये छह बार यानी कुल 1.50 लाख रुपये निकाले गए। यह पैसा बैंक की इंश्योरेंस पॉलिसी में ट्रांसफर दिखाया। बाद में पॉलिसी कैंसल कराकर रकम हड़प ली।
इसी तरह  अलग अलग तारीख में 5.50 लाख, 10 लाख, सात लाख, पचार हजार निकाले गए। शिकायत पर बैंक अधिकारी पैसा वापस कराने की बात कहते रहे लेकिन किया नहीं। मुकेश चौधरी ने बताया कि उनके बैंक खाते से पांच बार में चार लाख, चार लाख, तीन लाख, 50 हजार और 20 हजार 800 रुपये निकाले गए। कुल 12 लाख 20 हजार 800 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर न्यू आगरा थाना पर केस दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

सीकरी में पिता-पुत्र के खातों से 94 हजार पार
फतेहपुर सीकरी। पिता-पुत्र के बैंक खातों से जालसाज ने अलग-अलग प्रविष्टियों से 94 हजार रुपये उड़ा लिये। खास बात यह रही कि खातों में मैसेज एलर्ट होने के बाद भी निकास के मैसेज भी खाताधारकों के पास नहीं आए। खाताधारकों को मामले की जानकारी होने पर बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया तो वहां उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब खाताधारकों ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
कस्बा के मोहल्ला कीलीखाना निवासी अमित गोयल का स्टेट बैंक और उनके पिता सुरेश चन्द्र गोयल का केनरा बैंक में बचत खाता है। इन खातों में मैसेज एलर्ट सुविधा भी है। कोई भी नेट बैंकिंग या फोन बैंकिंग का उपयोग नहीं करते और एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी किसी को नहीं बताया। इसके बाद भी सुरेश चंद के खाते से 4941 रुपये पांच अक्तूबर, अमित गोयल के खाते से पांच और छह अक्तूबर को दो दिन में 88889 रुपये निकाल लिए। रुपये निकासी का उनके पास र्कोई मैसेज भी नहीं आया। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब पासबुक में एंट्री कराई। पीड़ित ने इस संबंध में जब बैंक के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ितों ने अब थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि इससे पहले जैनपुरा निवासी भंवर सिंह के केनरा बैंक में खाते से 5400 रुपये इसी तरह निकाल लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें