फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे मंे डूबने से दो बालकों की मौत

Sat, 23 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नदी । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भगौतीदेई गांव के पहाड़ियों पर खनन कार्य के दौरान हुए गड्ढे में बारिश का पानी भरा देख विद्यालय से छुट्टी मिलने के बाद घर पर बैग रख कर दो बालक गुरुवार दोपहर नहाने पहुंच गए जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन



जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोग डूबे बालकों काे  बाहर निकाल कर निजी चिकित्सालय ले गए जहां मृत घोषित किए जाने के बाद बगैर पोस्टमार्टम कराये ही दाह संस्कार कर दिया। 



भगौतीदेयी गांव निवासी  कृष्णानंद 10 वर्ष पुत्र वीरेंद्र  प्राथमिक पाठशाला बियायू में कक्षा पांच का छात्र था। इसी स्कूल में पांचवी में पढ़ने वाला गांव निवासी उसका साथी उदयभान नौ वर्ष पुत्र बाबूलाल प्रतिदिन की भांति गुरुवार को विद्यालय से छुट्टी मिलने के बाद साथ घर पहुंचे।
विज्ञापन



दोनों घर पर बैग रखने के बाद खेलने के लिए बिहाऊ गांव स्थित पहाड़ियों पर चले गए। खनन कार्य के चलते पहाड़ियों पर हुए गड्ढे में बारिश का पानी भरा देख दोनों बच्चे उसमें नहाने चले गए। नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गए। पहाड़ियों पर खनन कर रहे मजदूरों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें