फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रख कर लगाया जाम

Fri, 11 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज नहीं होने के विरोध में अहरौरा में गुरुवार को शव रखकर सड़क जाम करते लोग।
विज्ञापन
कटरा कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने से नाराज लोगों ने गुरुवार की सुबह अहरौरा थानाक्षेत्र के कुदारन गांव के पास सड़क पर शव रख कर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया। आरोप है कि आठ मार्च की रात दिलीप मौर्या के ससुरालियों ने पैसे को लेकर उसकी हत्या करने के बाद शव रेलवे लाइन पर रखकर उसे आत्महत्या का रूप दिया।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।  डाक्टरों की टीम बनाकर वीडियोग्राफी कराते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। सीओ नक्सल संजय चौधरी व थानाध्यक्ष रमाकांत यादव के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

मालूम हो कि बुधवार की सुबह नटवा रेलवे ट्रैक पर स्थानीय थाना क्षेत्र के फरहदा गांव निवासी दिलीप मौर्या पुत्र राधेश्याम की कटी हुई लाश मिली थी। मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए ससुराल पक्ष के लेागों पर हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जब कटरा कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया तो मजबूरन मृतक के परिजनों ने गुुरुवार की सुबह अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शव रख कर सड़क जाम कर दिया। मृतक के पिता राधेश्याम का आरोप था कि आठ मार्च को मुकदमे की तारीख देखने दिलीप मिर्जापुर गया था।

तारीख देखने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करके शाम को लगभग साढ़े पांच बजे वापस लौट रहा था कि रास्ते में मृतक के ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिलीप की हत्या कर दी।

बताया कि 2010 में मृतक की पत्नी इंदू की करेंट लगने से मौत हो जाने पर कटरा कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ ससुरालियों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसका फैसला 11 मार्च को आना था। थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने बताया कि मृतक के पिता राधेश्याम की तहरीर पर मृतक के ससुर व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें