फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन का लगा रहे पता

Wed, 20 Sep 2017 12:46 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बनारस दौरे, नवरात्र मेले और मोरारी बापू की रामकथा के ऐन पहले विस्फोटक के साथ पकड़े गए युवकों के मंसूबों का पता लगाने में जुटी हैं। उनके आतंकी कनेक्शन के बारे में भी पता किया जा रहा है। सोमवार की रात कटरा कोतवाली में एनआईए, एसटीएफ व स्पेशल फोर्स देर रात तक उनसे पूछताछ करती रही। पुलिस ने मंगलवार को उनको रिमांड मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए रिमांड देकर जेल भेज दिया गया। बुधवार को अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के यहां का आदेश मिलने के बाद पुलिस उनको रिमांड पर ले पाएगी।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैवीघाट मोड़ बसंत इंटर कॉलेज के पास से सोमवार की रात नौ बजे विस्फोटकों के साथ चाचा और भतीजे को पकड़ा गया था।  पटना में प्रधानमंत्री की सभा के दौरान हुए विस्फोट के आरोपी फकरुददीन के भाई व चाचा के पकड़े जाने की खबर से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। बनारस में प्रधानमंत्री के दौरे और नवरात्र मेले से ऐन पहले विस्फोटकों के साथ इनके पकड़े जाने की सूचना पर सोमवार की देर रात एनआईए की  लखनऊ, एसटीएफ वाराणसी तथा स्पेशल सेल के सदस्य मिर्जापुर पहुंचे। छोटा मिर्जापुर मोहल्ला निवासी शमशेर उर्फ मकालू तथा जुल्कर उर्फ सच्चू से एजेंसियां अलग-अलग देर रात तक पूछताछ करती रहीं। उनसे पूछा गया कि वे विस्फोटक कहां से ला रहे थे और उसका वे क्या इस्तेमाल करते हैं। दोनों  पूछताछ में यही बताया कि वह पटाखा बनाते हैं और दशहरे में रावण का पुतला बनाने के लिए वे विस्फोटक लाए थे। यह भी बताया कि इन दिनों वे सोनभद्र में दशहरा के लिए रावण के पुतले बना रहे हैं। इसके बाद टीमें उनकी बातों की तस्दीक करने में जुट गईं। हालांकि उन्होंने काफी पूछताछ के बाद बी यह नहीं बताया कि वे विस्फोटक कहां से ला रहे थे। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि 22 सितंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आने वाले हैं। जिले में 21 सितंबर से नवरात्र मेला व मोरारी बापू की कथा होने वाली है। इससे ऐन पहले इतनी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा जाना चिंताजनक है। इस मामले में आरोपियों से मिले एक-एक तथ्य की बारीकी से पड़ताल की जा रही है ताकि असलियत पता लगाई जा सके।
विज्ञापन

 
अवैध रूप से विस्फोटक रखने का मुकदमा
 मिर्जापुर। बसंत इंटर कॉलेज गैवीघाट मोड़ के पास से सोमवार की रात विस्फोटक, पटाखा बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध तरीके से विस्फोटक रखने का मामला पंजीकृत किया गया है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार की रा नारघाट के रास्ते से दो लोगों के विस्फोटक लेकर आने की सूचना पर उन्हें बसंत इंटर कॉलेज गैवीघाट मोड़ के पास  घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए शमशेर उर्फ मकालू अली व जुल्कर नैन  छोटा मिर्जापुर कटरा कोतवाली के ही निवासी हैं। उनके पास से साढ़े सात किलो बारूद, 25 आसमानी पाइप, 60 क्राक पटाखा, 120 पटाखा, चार गुब्बारा, दस चरखी पटाखा, 120 पीस केमिकल की फूलझड़ी, ढाई सौ ग्राम चीया पाउडर, आठ बड़ा अनार और 800 भारी मात्रा में बड़े आवाज करने वाले पटाखे मिले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके दादा के नाम विस्फोटक सप्लाई करने का लाइसेंस था। उनकी मौत के बाद उसका नवीनीकरण नहीं हुआ। लिहाजा वे वह चोरीछिपे पटाखा बनाते हैं और शादी ब्याह व अन्य कार्यक्रमों में सप्लाई करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें