थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर बरसात के कारण मकान गिरने से शनिवार को 16 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई जबकि सात से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही पहुंचे ग्रामीण मलबा हटाकर बालिका के शव समेत सभी को बाहर निकला।
घायलों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित पुरवा मोहल्ला निवासी दीपलाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसको तीन बच्चे में है जिसमें दो बेटिया व एक बेटा है। शनिवार की सुबह से हो रही बारिश के चलते दोपहर करीब तीन बजे उसका कच्चा मकान गिर पड़ा। जिसमें उसके तीनों बच्चे दब गए।
घटना की जानकारी होते पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आनन फानन में मलबा हटवाकर तीनों को बाहर निकाला तो बड़ी बेटी नैना 16 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सुनैना 12 वर्ष तथा बेटा अभिषेक 15वर्ष घायल हो गए।
इसी प्रकार मड़िहान थना क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी पिंटू के मकान की दीवार भी बारिश के चलते गिरने से उसके तीन बच्चे दब गए। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीण मलबा हटवाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला और सीएचसी मड़िहान ले गए। चिकित्सक ने सुनीता 05 वर्ष, रामजनम 03 वर्ष, आंगन 06 वर्ष तथा एक वर्ष के बालक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।