फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे को खंगाल की साठ हजार की चोरी

Mon, 22 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ अहरौरा थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में रविवार की रात चोर छत के रास्ते कमरे में पहुंचे और कमरे को खंगालते हुए 60 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


 सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो सिवान में टूटे बक्से व बिखरे सामान मिले।

खोराडीह गांव निवासी अशोक मिश्रा का परिवार रविवार की रात भोजन करने के बाद सोया हुआ था। देर रात पहुंचे चोर छत के रास्ते आंगन में उतर कर कमरे में घुस गए और पूरे कमरे को खंगाल डाला।

अंदर रखे 40 हजार के बर्तन, 12 हजार रुपये नगद, जेवरात समेत सारे कपड़े चुरा ले गए। सुबह नींद खुलने पर परिवार की महिलाआें ने कमरे में सामान बिखरा देखा तो शोर मचाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की तो सिवान में टूटा बक्सा व कुछ सामान बिखरे मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें