विविजेता प्रधान सावित्री देवीजेता प्रधान
पंचायत चुनाव के तहत उप चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा में सोमवार को ब्लॉक परिसर में हुआ। जिसमें बामी में प्रधान पद के लिए सावित्री देवी 1444 मत और बीडीसी पद के लिए बसही के लिए बिबिया उर्फ बबिता 387 मत पाकर विजयी हुईं। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने पटाखा फोड़ कर और मिठाई बांट कर खुशियां जताया।
उप चुनाव के तहत लालगंज के बामी गांव में प्रधान पद के लिए मतगणना सोमवार को सुबह आठ बजे से शुरु हुई। आरओ सुनील कुमार पाल ने मतगणना के बाद दोपहर 12 बजे परिणाम की घोषणा किया। जिसमें विजयी प्रत्याशी सावित्री को 1444 मत तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नज्जुल बेगम को 839 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 605 मतों से पराजित किया। वहीं बसही गांव के बीडीसी पद के लिए विजयी प्रत्याशी बिबिया उर्फ बबिता को 387 मत मिले वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 334 मत मिले। विजयी प्रत्याशी ने अपने विरोधी को 50 मतों से पराजित किया। विजयी प्रत्याशी को आरओ सुनील कुमार पाल और एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र का वितरण किया। मतगणना के दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, एआरओ सूर्य नारायण पांडेय, एसओ श्याम बहादुर यादव की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्ण हुई। इस दौरान राकेश त्रिपाठी, जयशंकर तिवारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।