फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान पर धावा, दीवार गिराई

Thu, 11 May 2017 12:30 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
हंगामा करतीं मह‌िलाएं
विज्ञापन
अदलहाट थाना अन्तर्गत निजामुद्दीनपुर ग्रामसभा के गंगा धाम कालोनी में बन रहे सरकारी देशी शराब की दूकान को लेकर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पहुंची महिला स्नानार्थियों व आसपास कि महिलाओं ने बुधवार को उग्र प्रदर्शन करते हुए निर्माणाधीन शराब की दूकान  की बाउन्ड्रीवाल को ढहा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।
विज्ञापन

       
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि उक्त शराब की दूकान मानक के आधार पर नहीं खोली जा रही है। कोर्ट का आदेश है कि नेशनल हाईवे से पांच सौ मीटर की दूरी पर दूकान खोली जाए। विद्यालय, मंदिर के पास दूकान को नहीं खोला जाए। फिर भी दूकान मालिक धार्मिक स्थल व विद्यालय आदि के पास ही दूकान खोल रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। बताया कि इसके बारे में एसडीएम चुनार से मिल कर ज्ञापन दिया गया था तो उन्होंने आश्वाशन दिया था कि शराब की दूकान की जांच कराई जाएगी। जांच में गलत पाए जाने पर नहीं बनने दिया जायेगा। इसके बाद भी निर्माण कार्य  दबंगई के साथ कराया जा रहा था। मौके पर पहुंचे सीओ चुनार मुकेश उत्तम ने कहा कि  दीवार गिरा कर अराजकता फैलाने का कार्य किया गया है।  ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी ।

इस दौरान थानाध्यक्ष अदलहाट राजेश कुमार सिंह महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी मौके पर पहुंचे थे। गौरतलब है कि शराब की दूकान खोलने पर पहले भी नरायनपुर, पड़री, चुनार, कछवां आदि इलाकों में महिलाओं ने रोष जताते हुए हंगामा किया था। चौराहों, स्कूल कॉलेजों,  मंदिर के आसपास शराब की दूकान खोलने का विरोध किया जा रहा है। प्रशासन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। जहां जहां बवाल हुआ था उन इलाकों में फिलवक्त दूकानें बंद चल रही हैं।
विज्ञापन


उधर,  कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया टोला चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दूकान को बंद कराने को लेकर बुधवार की दोपहर दो बजे मोहल्ले के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। दूकानदार द्वारा दूकान बंद नहीं करने पर सेल्समैन व मोहल्लेवासियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। भैसहिया टोला चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दूकान खोली गई है। जिसको बंद करने की मांग मोहल्लेवासी कई दिनों से कर रहे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना कि चौराहे पर शराब की दूकान खुलने से लोगों को परेशानी हो रही है। सुबह शाम शराबी गाली गालौज करते रहते हैं। इससे महिलाओं व छात्र छात्राओं का निकलना भी मुश्किल हो गया है। बताया कि दूकान को किसी दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। 
      
बुधवार को दूकान खुलने पर मोहल्लेवासी दूकान बंद कराने पहुंचे तो दूकानदार ने विवाद कर लिया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। करीब एक घंटे तक चले बवाल की जानकारी होने पर सीओ नगर बृजेश तिवारी कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया।  पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें