फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर सराफा कारीगर की हत्या 

Tue, 19 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
गनेशगंज में व्यापारी की हत्या के बाद जुटी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
 कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज मोहल्ला सोना चांदी बनाने वाले एक सराफा कारीगर की सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देन के बाद बदमाश भाग गए। मोहल्ले की एक महिला की सूचना पर पहुुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन डाग स्क्वायड के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


गनेशगंज मोहल्ला निवासी माता प्रसाद जायसवाल 40 वर्ष दो भाई व दो बहन है। एक भाई व एक बहन उसके पहले ही जा चुके है जबकि एक बहन की शादी हो चुकी है। वह घर में अकेला रहात था। उसकी शादी नहीं हुई थी। माता प्रसाद ने अपने ही मकान के अगले हिस्से में जेवरात बनाने की दूकान खोला है। पुराने जेवरात लेेकर उसे नया बनाने के बाद दूकानदारों को मुहैया कराता था। उसके यहां चार मजदूर भी काम करते थे। सोमवार की सुबह दोपहर वह दिखाई दिया था इसके बाद नहीं दिखा।

सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मोहल्ले की बुआ दुल्लर किसी काम से उसके घर गई। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब माता प्रसाद नहीं बोला तो वह अंदर चली गई। दूकान के अंदर जाने के बाद मौजूद कमरे में भी नहीं मिला तो आंगन में चली गई। वहां मौजद सीढ़ी पर माता प्रसाद को खून से लतपत देख हैरान हो गई। शोर मचाया तो मोहल्ले के अन्य लोग भी इकटठा हो गए। सभी ने देखा कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कटरा कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छाबनीन में जुट गई। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, सीओ नगर कुलभूषण ओझा, कटरा कोतवाल सुनील दत्त दूबे फोर्स के साथ पहुंच गए। रिश्तेदरों एवं मोहल्लेवासियों से उसके बारे में पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें