फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी एक वृद्ध की घर के बरामदे में सोते समय शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहां से भाग निकले। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन ग्रामीण व परिवार के लोग पुरानी रंजिश के चलते हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


महानंदपुर गांव निवासी भिक्खू (65) अपने बड़ी बहू रीता व तीन नाती पोते के साथ रहता था। शनिवार की रात भिक्खू भोजन करने के बाद मकान के बरामदे में सोया था। रात करीब 11 बजे अज्ञात लोग पहुंचे और किसी धारदार हथियार से उसके सिर पर कई वार कर दिया। चोट लगते ही भिक्खू शोर मचाने लगा। ससुर द्वारा शोर मचाने पर बहू रीता देवी दरवाजा खोल कर बाहर निकली तो देखा की  चार लोग उसके ससुर के सिर पर वार कर भाग रहे हैं। बहू को देखते ही हत्यारोपी वहां से भाग निकले। जब रीता अपने ससुर केे पास पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं मृतक वृद्ध के पांच बेटे हैं जो पानीपत में रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें