फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांका मार युवक को किया घायल

Mon, 21 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/फतेहपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में शनिवार को रुपयों के लेनदेन में एक गोश्त व्यापारी के बेटे ने ग्राहक को बांका मारकर घायल कर दिया। हाथ में गहरा घाव हुआ है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे बाद में समझौता कर अपनी-अपनी तहरीर वापस ले ली। कस्बा निवासी मांस व्यवसायी असलम का बेटा अशरफ दुकान में बैठा था।
विज्ञापन


कस्बे में ही रहने वाला ग्राहक फैजान गोश्त खरीदने आया। पहले लेनदेन को लेकर दोनों में तकरार फिर गाली गलौज शुरू हो गया।

फैजान का आरोप है इसी दौरान अशरफ ने गोश्त काटने वाले बांका से मारकर घायल कर दिया। एसओ गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनाें ने आपस में समझौता कर लिया है, वे कार्रवाई नहीं चाहते। दोनों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें