फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेपर्ड कैट के तस्करों कों जमानत नहीं 

Wed, 08 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नलकूप के झेरे से निकालने के बाद पिंजरे में कैद जंगली बिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश गोपाल कुलश्रेष्ठ ने दुर्लभ प्रजाति लेपर्ड कैट (कैरेकल) की तस्करी करने वाले दो आरोपियों की जमानत अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी।
विज्ञापन


 यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना चौराहे से इनोवा गाड़ी से जंगली बिल्लियों और एक तेंदुआ के बच्चे को बरामद किया था। कैरेकल बरमद होने पर करनपुर चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह व देहात कोतवाली पुलिस ने बरामद कैरेकल के साथ दो तस्करों मोहम्मद अब्दुल आरिफ और मोहम्मद फहीम निवासी हैदराबाद को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन



आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल में डाल दिया गया था। आरोपियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला जेल से जमानत अर्जी दी थी। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आशुतोष अग्रवाल ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि पूरे विश्व में इस प्रजाति के जंगली बिल्लियों की संख्या गिनी चुनी है। उनके पीछे अभियुक्तों का पूरा गैंग लगा है। ऐसे में जमानत नहीं देनी चाहिए। सुनवाई के बाद न्यायालय ने जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें