फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालटेन फटने से बालक की मौत, नानी झुलसी

Sat, 27 May 2017 12:25 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
ट्रेलर में लगी भयंकर आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 
विज्ञापन

हलिया  थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में लालटेन फटने से कमरे में लगी आग के चलते गुरुवार की दोपहर एक बजे दस माह एक बालक की जल कर मौत हो गई जबकि उसकी नानी झुलस गई। हादसे की जानकारी होने पर बाहर शादी की तैयारी में जुटे परिवार के लोग भाग कर कमरे में पहुंचे और महिला को बचा कर चिकित्सालय ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।       
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी अजीत दस माह अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए मां के साथ हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में दो दिन पूर्व ननिहाल गया था। शुक्रवार को उसकी मौसी की बारात आनी थी। गुरुवार को अजीत की मां उसे एक कमरे में सुला कर भत्तवान के कार्यक्रम में व्यस्त हो गई। दोपहर करीब एक बजे कमरे में अंधेरा को दूर करने के लिए जलाकर रखी गई लालटेन में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे कमरे में आग लग गई। कुछ देर बाद जब अजीत की नानी कमरे में पहुंची तो देखा कि अजीत आग की लपटों से घिर कर झुलस रहा है। उसे बचाने के चक्कर में वह भी झुलस गई। शोरगुल होने पर बाहर मौजूद लोग पहुंचे और आग बुझा कर दोनों को आनन फानन में स्थानीय चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी नानी को भर्ती कर लिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें