फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को पजिजनों ने धुना

Sat, 27 May 2017 12:23 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
love on fb - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मड़िहान के विशुनपुरा गांव निवासिनी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के घरवालों ने पकड़ कर जमकर पीटा। इसके बाद सौ नंबर पर फोन कर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन

       
बता दें कि सोनभद्र जनपद के करकोली गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक का मड़िहान के विशुनपुरा गांव निवासिनी कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा से वाट्सअप के जरिए पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे वह अचानक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। युवक के आने की भनक लगते ही परिवार के लोगों ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी।

सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया और युवक को सौंप दिया। पुलिस आरोपी युवक को लेकर मड़िहान थाने ले गई। गांव में इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाए चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें