फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप

Thu, 28 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
railway station - फोटो : railway station mirzapur
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित शौचालय में मंगलवार की सुबह बम रखने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। यात्री इधर उधर भागने लगे। 
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन बम डिस्पोजल दस्ता व डाग स्क्वाएड के साथ पहुंचे और डिब्बे को खोल कर चेक कराया तो पटाखा निकला। तब लोगों ने राहत की सांस ली। एसपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया। 


बता दें कि मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को काफी चहल पहल थी। यात्री अपनी अपनी ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्माें पर पहुंचे हुए थे। दिल्ली व मुंबई तथा सूरत से आने वाली ट्रेनों के यात्री भी स्टेशन पर उतर कर अपने अपने मंजिल की ओर रवाना हो रहे थे। इसी बीच किसी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो के शौचालय में बम रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शौचालय में बम रखने की खबर फैलते ही  प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। यात्री इधर उधर भागने लगे। देखते ही देखते पूरा प्लेटफार्म खाली हो गया। सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी ने तत्काल शौचालय के दरवाजे को बंद करा कर जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, सीओ, एलआईयू इंस्पेक्टर एसएन पाठक, बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वाएड के साथ पहुंचे। जीआरपी इंस्पेक्टर यूपी सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए।


 एसपी ने दरवाजा खुलवा कर अंदर रखे डिब्बे को खोल कर चेक कराया तो उसमें शादी ब्याह में कई राउंड आसमान में जाकर फूटने वाला पटाखा निकाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें